Bihar : विजिलेंस की टीम सुबह से ही DEO रजनीकांत प्रवीण के घर छापेमारी कर रही है। पटना से पहुंची टीम को घर से भारी मात्रा में कैश मिला है। मौके पर नोट गिनने वाली मशीन भी मंगाई गई है। DEO रजनीकांत प्रवीण बिहार के बेतिया में बीते 3 सालों से जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर तैनात है। यह छापेमारी उनके मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत बिहार के घर में चल रही है। अब तक कितना कैश मिला है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। खबर है कि विजिलेंस की टीम उनके अन्य ठिकानों पर भी पहुंची है।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के नये अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ इन दिनों एक्शन मोड में है। स्कूलों में बेंच-डेस्क की खरीदारी में वित्तीय अनियमितता मिलने के बाद उन्होंने कई जिलों के DEO पर एक्शन लिया है। हाल ही में किशनगंज के 4 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था। वहीं पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
बिहार में बहार है,नोटों की भरमार है….
बेतिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी(DEO) के घर पर विजिलेंस की रेड,इतना कैश मिला कि नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई गई#Bihar pic.twitter.com/904viGJ9cN
— Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी 🇮🇳 (@Dubeyjilive) January 23, 2025
इसे भी पढ़ें :खिलाड़ियों को ये शपथ दिलाई गई…
इसे भी पढ़ें :क्रिकेट के दीवानों के लिये कल का दिन बेहद खास… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस रोज रिंकू और प्रिया कर सकते हैं शादी, खुला राज…
इसे भी पढ़ें :हीरो का ह’मलावर बांग्लादेशी, चौंकाने वाला खुलासा…








