Hazaribagh(Sunil Sahu) : सेहत के प्रति सजगता, रोग मुक्त जीवन और आपसी एकता को बढ़ावा देने के मकसद से आज हजारीबाग में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें TMMPL के कर्मचारियों खासकर महिलाकर्मी बढ़-चढ़कर हिस्सा ली। पूरे उत्साह और उमंग के साथ 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ पूरी की गई। NTPC की खनन परियोजना पकरी बरवाडीह से जुड़ी MDO त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले आयोजित इस मैराथन में कंपनी के आला अधिकारी भी शरीक हुये। उन्होंने धावकों की हौंसला अफजाई की।
इससे पहले, त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के CEO कोल माइनिंग संजय कुमार खटोड़ ने हरी झंडी दिखाकर इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के इस तरह के प्रोग्राम से कर्मियों और प्रबंधन के बीच दूरियां कम होती हैं और कार्यक्षमता बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीतना और हारना खास नहीं है, बल्कि ऐसे आयोजन में शामिल होने से ही एक अलग ऊर्जा और ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य तन में ही स्वस्थ्य मन का वास होता है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिये। इस मैराथन दौड़ में महिला धावकों में प्रथम स्थान पर तरुणम जहां, दूसरे स्थान पर पूनम देवी और तीसरे स्थान पर गीता कुमारी को विजेता घोषित किया गया। पुरुष वर्ग की श्रेणी 40 साल से नीचे में प्रथम स्थान पर रंजन गंझू, दूसरे स्थान पर बसंत मिंज और तीसरे स्थान पर करण कुमार रहें। वहीं 40 साल से अधिक आयु वर्ग में केदार यादव प्रथम, वी आनंदन दूसरे और किशोर भट्टा तीसरे स्थान पर रहें। सभी विजेताओं को आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कंपनी की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा।








