Kohramlive : मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद बिगड़ी स्थिति ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पुलिस के मुताबिक, चतरा के लावालौंग के जंगल में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटकाने का भी आरोप है। मामले में दो नाबालिग लड़कियों और तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। SP अनिमेष नैथानी ने मीडिया को बताया कि 16 अक्टूबर को जंगल में लड़की का शव फंदे से लटका मिला था। घटनास्थल की संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुये SDPO सन्नी वर्धन के नेतृत्व में SIT गठित की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मृतका को जंगल में बुलाया था। वहां मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्य FSL जांच के लिए भेजे हैं। लावालौंग थाना कांड संख्या 77/26 के तहत मामला दर्ज कर पांचों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। SP ने अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने की अपील की है।








