spot_img
spot_img
spot_img

नर्सरी का बच्चा मा*रा गया, खतरनाक स्कूल… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gopalganj (Bihar) : नर्सरी क्लास के 6 साल के बच्चे आर्यन कुमार सिंह की डेड बॉडी स्कूल के हॉस्टल में मिली। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। बदन के अन्य हिस्सों में भी जख्मों के निशान मिले। आर्यन के मारे जाने की फैली खबर के बाद स्कूल और हॉस्टल में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस को खून लगी एक ईंट भी मिली। खोजी कुत्ते और FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। आर्यन की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। आर्यन अपने घर का इकलौता बेटा था। उसके पिता का नाम देवेंद्र सिंह बताया गया। वे सऊदी में रहते हैं। यह सनसनीखेज वारदात गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के न्यू ज्ञान लोक कॉम्पिटीशन स्कूल में हुई।

टीचर का दावा, आर्यन की हत्या की गई

बच्चे के मारे जाने की फैली खबर के बाद स्कूल पहुंचे परिवार के लोगों ने कई गंभीर इल्जाम स्कूल प्रबंधन पर लगाये हैं। बच्चे के मामा ने मीडिया को बताया कि उन्हें स्कूल के एक टीचर ने ही फोन कर सबकुछ बताया। जब वह स्कूल पहुंचे तो देखा कि आर्यन खून से लथपथ है और उसका दम निकल चुका है। स्कूल के ही एक टीचर का दावा है कि आर्यन की हत्या की गई है। इस वारदात के बाद कई बच्चों के गार्जियन स्कूल के हॉस्टल पहुंचे। वे अपने-अपने बच्चों को घर ले जाने लगे। ज्यादातर गार्जियन ने यही कहा जिस स्कूल में बच्चों की जान की हिफाजत नहीं वहां बच्चों को पढ़ाना खतरनाक। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

स्कूल के हॉस्टल में ही रहता था आर्यन

घटना को लेकर शुरुआती जांच में जो बातें सामने आई उसके अनुसार आर्यन स्कूल के हॉस्टल में ही रहता था। उस हॉस्टल में करीब 85 बच्चे और रहते हैं। स्कूल के एक टीचर ने पुलिस और मीडिया को बताया कि आर्यन को एक टेबल याद नहीं हो रहा था। टीचर ने उसे याद करने के लिए कहा। आर्यन के साथ रहनेवाले एक बच्चे ने बताया कि आज सुबह वह उसके साथ ही नाश्ता किया। उसके बाद वह चला गया। उसके साथ कहां क्या हुआ इस बारे में उसे कुछ भी पता नहीं।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची में फिर चेन छिनतई, इस बार कहां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बरकत और तरक्की से जल-भुन कर रंग लिये खू*न से हाथ, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...