spot_img
spot_img

दो नंबरी BPO धरा गया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के रमना प्रखंड में उस वक्त तहलका मच गया जब मनरेगा BPO प्रभु कुमार को ACB ने धर लिया। दो नंबरी BPO को पलामू ACB की टीम ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद BPO को मेदिनीनगर ले जाया गया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। खबर है कि हरदाकला गांव के शिव शंकर राम की मां जितनी देवी को डोभा निर्माण का काम आवंटित हुआ था। लेकिन योजना को चालू करने और उपयोगिता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कराने के नाम पर BPO प्रभु कुमार ने उनसे 12 हजार रुपये की डिमांड कर दी। शिव शंकर राम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की ठानी और सीधे पलामू ACB कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच हुई और जब मामला सही पाया गया, तो ACB की टीम ने कार्रवाई का प्लान तैयार किया। शिव शंकर को 12 हजार रुपये देकर ACB की धावा दल के साथ रमना प्रखंड कार्यालय भेजा गया। जैसे ही BPO प्रभु कुमार ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तार BPO प्रभु कुमार गढ़वा के बरगढ़ थाना क्षेत्र के गड़िया गांव का निवासी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...