Hazaribagh (Sunil Sahu) : NTPC के बादम कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक प्रवीण अनंत राव पांडे ने कहा कि जल्द ही बादम कोयला खनन परियोजना में खनन का काम शुरू किया जाएगा। हमारे परियोजना को एमडीओ अलॉट हो चुका है। भूमि अधिग्रहण का काम भी तेजी से चल रहा है। ऐसे में हम इस परियोजना को जल्द शुरू कर पाएंगे। मौका था NTPC के 49वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का।
मौके पर पकरी बरवाडीह एवं पकरी बरवाडीह नॉर्थवेस्ट कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख नीरज जलोटा ने NTPC के तमाम छोटे-बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम निरंतर अपने लक्ष्य को हासिल करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हमें ध्यान में रखना है कि हम सब अपने लक्ष्य पाने के सफर में खुश रहें। खुश रहना हम सबके लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष तौर पर जिक्र किया कि आसपास के क्षेत्रों में NTPC द्वारा कई तरह के विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।

वहीं, चट्टी बरियातू एवं केरेडारी के HOP इंचार्ज फैज तैय्यब ने कहा कि चट्टी बरियातू व केरेडारी परियोजनाओं ने बहुत कम समय में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता पाई है। जहां चट्टी बरियातू ने रिकॉर्ड 119 दिन में एक मिलियन मीट्रिक टन कोयला उत्पादन कर रिकॉर्ड बनाया, वहीं केरेडारी कोयला खनन परियोजना भी रिकॉर्ड समय में शुरू हुई।
NTPC के परियोजना प्रमुखों ने साझा तौर पर कहा कि सुरक्षा के साथ तेज गति से काम करते रहना है। पर्यावरण और आसपास के इलाकों में सकारात्मक बदलाव की बातें कहीं। इससे पहले स्थापना दिवस के जश्न की शुरुआत एनटीपीसी के ध्वजारोहण के साथ की गई। मौके पर परियोजना प्रमुखों के अलावा सभी परियोजनाओं के कर्मचारी, एसोसिएट्स एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : ऑन द स्पॉट होगा समस्याओं का समाधान, बांटी जाएंगी परिसंपत्तियां… जानें कब से
इसे भी पढ़ें : किडनैप बच्चे का सौदा तय हो गया 1 लाख 20 हजार में, क्या बोले SSP… जानें
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






