Hazaribagh(Sunil Sahu) : शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के मकसद से खेलों के महत्व का इजहार कर इसे जिंदगी में अपनाने पर जोर दिया गया। सेहतमंद जीवनशैली की शातिर लोगों को प्रोत्साहित किया गया। NTPC से जुड़ी जागृति महिला संघ (JMS), NML पकरी बरवाडीह और बादाम CMP हजारीबाग के बैनर तले स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। इसमें संघ के सदस्यों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद JMS की अध्यक्ष तजीन फैज ने कहा कि स्पोर्ट्स डे का मूल मकसद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और खेलों के महत्व को उजागर करना है, वहीं, दोस्ती और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हुये एक स्वस्थ जीवनशैली के लिये प्रोत्साहित करना था। मौके पर JMS की उपाध्यक्षा मीनाक्षी सक्सेना मौजूद थी।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 100 मीटर रेस, रस्सा खींचना, नींबू और चम्मच रेस, वॉकाथॉन, बॉल गिराना, साड़ी बांधने की रेस इत्यादि शामिल थी। बैलून शूटिंग, फिशिंग लाइन गेम, रिंग टॉस गेम, पिरामिड गेम भी हुये। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…
इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…






