हरियाली लाने की खातिर NTPC ने दिये 4 करोड़ 61 लाख 29 हजार… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में हरियाली लाने के इरादे से NTPC ने अपना एक और कदम बढ़ाया हैं। हजारीबाग में 33 हजार पेड़ लगाने के मकसद से शुक्रवार को हजारीबाग के DFO सबा आलम अंसारी को 4 करोड़ 61 लाख 29 हजार रुपये के चेक सौंपा। यह चेक उन्हें NTPC चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के प्रमुख फैज तैय्यब ने सौंपा। इस यादगार लम्हें पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से AIG शशि शंकर पाठक भी मौजूद थे। यह राशि वनों को बचाने के इरादे से दी गई। NTPC का मकसद ऊर्जा पूर्ति के साथ-साथ पर्यावरणीय व सामाजिक आवश्यकताओं को संतुलित करना भी है, ताकि आने वाली पीढ़ी खुशहाल जीवन जी सके।

इस अवसर पर फैज तैय्यब ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसे बचाने के लिये NTPC हमेशा सजग था और रहेगा। पेड़ की कीमत जीवन में अहमियत रखती है। पेड़ होने के चलते अच्छी बारिश भी होती है और पेड़ बाढ़ जैसे भयानक प्राकृतिक आपदा से बचाते भी हैं। वहीं, पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। इस अवसर पर केरेडारी परियोजना के महाप्रबंधक शिव प्रसाद, अपर-महाप्रबंधक पवन कुमार रावत, बिरेंदर कुमार, बादाम परियोजना के उप-महाप्रबंधक श्रीकांत सिन्हा, चट्टी बरियातु परियोजना के उप-महाप्रबंधक प्रवीण अखौरी एवं वरिष्ठ प्रबंधक पंकज कुमार अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : इस हाल में मिली जुड़वा बहनें, जेल गई रजनी…

इसे भी पढ़ें :चतरा में झपट्टा मारने वाला निकला उड़ीसा का…

इसे भी पढ़ें :आंसुओं से नहाई बेवा, रुलाने वाले का क्या किया पुलिस ने… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रांची के SSP, सिटी SP, रुरल SP का तबादला, कुल 18 IPS का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट 

इसे भी पढ़ें :बेबी देवी के समर्थकों में गजब का उत्साह, हासिल करेंगी जीत का सर्टिफिकेट…

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...