Hazaribagh(Sunil Sahu) : युवाओं की दक्षता, क्षमता और योग्यता को निखारने-संवारने और गढ़ने में NTPC केरेडारी एवं चट्टी बरियातू परियोजना जुटा हुआ है। स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर चल कर समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है। उनकी सोच को अपना युवा खुद का भला कर सकते हैं। यह कहना था NTPC परियोजना के प्रमुख प्रभारी फैज तैय्यब का। मौका था राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का। मौके पर केरेडारी परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद एवं चट्टी बरियातू के प्रमुख नवीन गुप्ता मौजूद थे। ज्ञान के प्रतिक स्वामी विवेकानंद के चित्र के सामने दीया जला उन्हें नमन किया गया।
समारोह में कई फिल्ड में बेहतर जौहर दिखाने वाले लोगों को पुरस्कार देकर उन्हें नवाजा भी गया। राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर सृष्टि कुमारी गुप्ता (चौपारण), केंद्रीय जल आयोग में जूनियर इंजीनियर MD हसनैन, जिला स्तरीय टॉपर कुमारी निक्की दास, गांव में पढ़ाई कर हेडमास्टर बने विजय कुमार को सम्मानित किया गया। समारोह में अपर-महाप्रबंधक सुभाष प्रसाद गुप्ता, निलमाधब सवाइन, मानव संसाधन विभाग से रोहित पाल, उप-महाप्रबंधक मृत्युंजय वर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में सर्द हवाओं ने गिराया पारा, इस दिन बारिश…
इसे भी पढ़ें :विष्णु अग्रवाल को मिली बेल…
इसे भी पढ़ें :धनबाद में भयंकर आग, रह-रह कर हुये ब्ला*स्ट…
इसे भी पढ़ें :रिलायंस इन्हें देगा नौकरी… जानें
इसे भी पढ़ें :ECIL में नौकरी, डिटेल जानकारी यहां…
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर और उसके गुर्गों के ठिकानों पर NIA की रेड…
इसे भी पढ़ें : 4 साल में बनी 5200 किमी सड़क, 4600 किमी पर हो रहा काम : सुनील कुमार
इसे भी पढ़ें : बीच बाजार नक्सलियों का तां*डव, टारगेट कर चलाई गो*लियां… देखें
इसे भी पढ़ें : शिबू सोरेन के जन्मदिन पर CM ने की यह कामना… देखें तस्वीरें
इसे भी पढ़ें : जल्द बनने वाला था दूल्हा, पर हो गया बड़का कांड
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो














