spot_img
spot_img
spot_img

अब स्मार्टफोन की मदद से पढ़ सकेंगे डॉक्टर्स की रगड़घस… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : डॉक्टर्स की खराब हैंडराइटिंग को भी स्मार्टफोन की मदद से पढ़ा जा सकेगा। गूगल बहुत जल्द ही अपने इस नये फीचर को लॉच करने वाला है। गूगल डॉक्टर्स की हैंडराइटिंग को डिकोड करने वाली नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। इसे जल्द रोलआउट किया जाएगा। गूगल ने आर्टिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से एक AI/ML मॉडल बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के साथ पार्टनरशिप भी की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गूगल लेंस की मदद से डॉक्टर्स की खराब हैंडराइटिंग को डिकोड करना सक्षम बनाने वाला है। यानी सिर्फ स्मार्टफोन से डॉक्टर की लिखी हुई पर्ची की फोटो लेनी होगी या उसे स्कैन करना होगा और गूगल लेंस उसे साफ शब्दों में यूजर के सामने डिस्प्ले कर देगा। सिर्फ इतना ही नहीं आप इसे शेयर भी कर सकेंगे। हालांकि, अब तक कंपनी ने इस फीचर्स को रोलआउट करने की तिथि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गूगल ने यह भी कहा कि गूगल लेंस का इस्तेमाल करने वालों में भारतीय यूजर्स सबसे ज्यादा हैं।

ऐसे काम करेगा यह फीचर

गूगल ट्रांसलेट फीचर की तहत ही गूगल का यह नया फीचर काम करेगा, जिसमें किसी भी शब्द को दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करने के लिए फोटो कैप्चर करके और गूगल लेंस की मदद से स्कैन करके भी ट्रांसलेट किया जा सकता है। फोन का कैमरा ही शब्दों को ट्रांसलेट करने के लिए उपयोगी हो जाता है। गूगल यूजर्स को लाइव ट्रांसलेट का ऑप्शन भी देता है। डॉक्टर्स का पर्चा पढ़ने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल लेंस ओपन करना होगा और कैमरे की मदद से आप पर्चा आसानी से पढ़ पाएंगे।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां-बाप के साये से वंचित प्रीति को कॉलेज ने लिया गोद, अब नहीं रूकेगी पढ़ाई…

Chatra : चतरा के सिमरिया इंटर कॉलेज ने बेलगड्डा...

जब फौजी वर्दी में गांव लौटा बेटा, चमक उठीं मां-बाप की आंखें…

Chouparan : हर मां-बाप की जिंदगी में कुछ पल...

वोटर लिस्ट से एक भी पात्र भारतीय का नाम नहीं कटेगा…

Dumka : आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर...

नेमरा से संसद तक, संघर्ष की गाथा को मिला पद्म भूषण…

Shibu Soren Padma Bhushan : यह सिर्फ एक सम्मान...

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...