अब WhatsApp ही बनेगा बिजली ‘बिल काउंटर’…

Date:

spot_img

Kohramlive : हर महीने की वही कहानी, बिजली का बिल अलग, पानी का अलग, गैस का अलग और ऊपर से FASTag या क्रेडिट कार्ड की पेमेंट। मोबाइल में ऐप्स की कतार बढ़ती जाती है और बिल भरने के लिये एक ऐप से दूसरे ऐप का चक्कर चलता रहता है। लेकिन अब यह झंझट कुछ कम होने वाला है। WhatsApp ने Bharat Connect (BBPS) नेटवर्क के साथ मिलकर बिल पेमेंट की सुविधा शुरू की है। इसके जरिये यूजर्स WhatsApp से ही 30 तरह के बिलों का भुगतान कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस नेटवर्क पर 22,700 से ज्यादा बिलर्स जुड़े हैं।

बिजली-पानी से लेकर लोन की EMI तक

अब WhatsApp पर सिर्फ चैट और कॉल ही नहीं, बल्कि घर के जरूरी खर्चों का हिसाब भी निपटाया जा सकेगा। इस सुविधा के जरिए यूजर्स बिजली का बिल, पानी का बिल, गैस का बिल, FASTag, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड बिल, लोन की किस्त समेत कई तरह के भुगतान कर सकेंगे। यानी घर का बिजली बिल हो या ऑफिस का, एक ही WhatsApp से काम चल सकता है।

WhatsApp छोड़े बिना ऐसे भरें बिल

बिल भरने के लिये आपको किसी दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी। WhatsApp की होम स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाई देने वाले ₹ आइकन पर टैप करके Payments सेक्शन में जायें। इसके बाद जिस तरह का बिल भरना है, उसकी कैटेगरी चुनें और अपना सर्विस प्रोवाइडर खोजें। डिटेल भरते ही WhatsApp पर आपके बिल की बकाया रकम दिखाई देगी। पेमेंट करने से पहले बिल की जानकारी जांच लें और इसके बाद भुगतान का तरीका चुनें। पेमेंट के लिए UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। एक ही बिलर के कई अकाउंट भी जोड़ सकेंगे। मान लीजिये घर का बिजली कनेक्शन अलग है और ऑफिस का अलग। या फिर घर में माता-पिता का बिजली-पानी का बिल भी आपको ही भरना पड़ता है।ऐसे में हर बार अलग-अलग अकाउंट खोजने की जरूरत नहीं होगी। WhatsApp पर एक ही बिलर के कई अकाउंट जोड़े जा सकेंगे। इससे बार-बार वही जानकारी भरने का झंझट कम होगा।

पुराने बिलर्स खुद मिलेंगे सामने

बिल पेमेंट को और आसान बनाने के लिये WhatsApp ऐसा फीचर भी ला रहा है, जिसमें पहले इस्तेमाल किये गये बिलर्स Payments Home स्क्रीन पर आसानी से दिखाई दे सकते हैं।आप अक्सर जिन कैटेगरी के बिल भरते हैं, उन्हें भी आसानी से खोज सकेंगे। किसी दूसरे तरह का बिल भरना हो तो ‘See All’ विकल्प पर जाकर उपलब्ध कैटेगरी देखी जा सकती हैं। आने वाले फीचर के जरिये यूजर्स अपने पुराने बिल और किये गये पेमेंट की जानकारी भी आसानी से देख सकेंगे।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: