spot_img
spot_img
spot_img

अब की पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, कब से… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार में मानसून विदा भी नहीं हुआ और ठंड ने दरवाज़े पर दस्तक दे दी है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ही पटना समेत कई जिलों में सुबह-शाम की हवा ठंडी लगने लगी है। रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और लोगों ने चादर-रजाइयां निकालनी शुरू कर दी हैं। दिन में धूप अब तपिश नहीं देती, बल्कि ‘मीठी’ लगने लगी है।मौसम विभाग का कहना है कि इस बार सर्दी सामान्य से ज्यादा कड़ाके की होगी। वजह है ‘ला नीना’ प्रभाव, जिससे वायुमंडलीय हवाएं और ज्यादा ठंडी हो जाती हैं। इसका असर नवंबर से दिखेगा और दिसंबर-जनवरी में जबरदस्त ठिठुरन हो सकती है, जो देर तक बनी रहेगी। बुधवार को राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। गांवों में सुबह हल्का कोहरा और ओस दिखी, तो शहरों में भी ओस की परत नजर आई। तापमान फिलहाल 28-32 डिग्री अधिकतम और 18-22 डिग्री न्यूनतम के बीच बना हुआ है। अगले 7 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। दिन में हल्की धूप और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी। 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को थोड़ी उमस के साथ तापमान 31.7 डिग्री तक पहुंचा। हालांकि, रात की ठंड लोगों को राहत देती रहेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...