spot_img

अब जानबूझकर खांसने पर भी लाल कार्ड दिखाएगा रैफरी, IFAB ने बनाये नये नियम

Date:

spot_img
spot_img

ज्यूरिख : कोरोना महामारी के इस दौर में अब कई नये नियम बनाये गये हैं जिससे संक्रमण न फैले। ऐसे में अगर कोई फुटबॉलर किसी अन्य खिलाड़ी या मैच अधिकारी पर करीब जाकर जानबूझकर खांसता है जो उसे लाल कार्ड दिखाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड (आईएफएबी) ने कोरोना वायरस महामारी के बाद अपने दिशानिर्देशों को और सख्त करते हुए यह बदलाव किये हैं। रैफरी हालांकि तभी खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखा सकता है जब वह तय हो कि जानबूझकर खांसा गया है। इस दौरान पीला कार्ड दिखाने का विकल्प भी खुला रहेगा। इस नये नियम को ‘आक्रामक, अपमानजनक या अभद्र और इशारे के इस्तेमाल’ के अंतर्गत जगह दी गई है। आईएफएबी ने कहा, ‘‘बाकी सभी अपराधों की तरह रैफरी को फैसला करना होगा कि अपराध की मूल प्रकृति क्या है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वहीं अगर यह वास्तविक है तो रैफरी कोई कार्रवाई नहीं करेगा और ना ही तब जब खिलाड़ियों से काफी अधिक दूरी पर खांसा जाएगा।’’ बोर्ड ने कहा, ‘‘हालांकि जब यह इतना करीब होगा कि रैफरी को जानबूझकर अपराध की तरह नजर आये तो ही रैफरी कार्रवाई कर सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खेल के मैदान को बचाने खिलाड़ियों ने उठाया फावड़ा…

Chauparan(Krishna Paswan) : खेल के मैदान को बचाने के...

बड़कागांव में 5 वांटेड दबोचे गये, सीधे गये जेल…

Hazaribagh : कानून से बचकर लंबे अर्से से फरार...

बांके बिहारी मंदिर में ‘गायब’ हुये चांदी के रथ और सिंहासन का दावा…

Kohramlive : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को...

DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को...

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...