spot_img
spot_img
spot_img

अब गोली खाने लगे गुंडे, धनबाद में खाकी दम दिखाने में जुटी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad (Sujit Kumar) : 30 लाख रंगदारी नहीं मिलने पर व्यवसायी दीपक अग्रवाल को गोली मार देने वालों में शामिल एक गुंडा छोटू अंसारी को गोली खानी पड़ी। यह गोली पुलिस ने उसके पांव में मारी। गुंडे-मवाली को खाकी का दम दिखाने में अब ATS जुट गई है। धनबाद पुलिस ATS को मदद कर रही है। वहीं धनबाद में बढ़ते गुंडागर्दी से दुखी व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान कर दिया। बुधवार की सुबह से ही धनबाद की सारी दुकानें और प्रतिष्ठानें बंद रही। धनबाद पुलिस को बढ़ते क्राइम के लिये खूब कोसा गया। कुछ व्यापारियों का इल्जाम है कि धनबाद में माफियाओं का राज चलता है, चाहे वो कोयला माफिया हो या फिर गैंगस्टर। धनबाद पुलिस को चुनौती देकर बेखौफ वारदात को अंजाम देते फिरते हैं, पर पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाती है। गैंगस्टर प्रिंस खान रह-रह कर अपना वीडियो वायरल कर अपनी गुंडई का एहसास पुलिस को कराते रहता है, पर पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है।

आंदोलित व्यापारियों का कहना था कि धनबाद के बैंक मोड़ के पास कार सेंटर के मालिक दीपक अग्रवाल से बतौर रंगदारी 30 लाख रुपये मांगी गई, वहीं 30 हजार रुपये हर माह पहुंचा देने को कहा गया। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जान से मार देने की धमकी दी गई। धमकी देने वाला बदमाश मेजर जरूर पकड़ा गया, पर उसके गैंग का मनोबल नहीं टूटा। बेखौफ अपराधियों ने दुकान में घुसकर दीपक अग्रवाल को गोली मार दी। बेतरह जख्मी दीपक को कोलकाता के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली लगने से जख्मी बदमाश छोटू अंसारी को भी SNMCH में भर्ती कराया गया है। धनबाद पुलिस ने तीन अन्य दागियों को भी अपनी गिरफ्त में लिया है।

इसे भी पढ़ें : धनबाद में लॉ एंड ऑर्डर कोलैप्स, जंगलराज बैक : गुस्से में प्रतुल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...