Kohramlive : टमाटर से शराब बनाने को लेकर सरकार ने 28 नये आइडिया को अपनाया है। इससे स्टार्टअप को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं, किसानों को भी काफी फायदा होगा। उपभोक्ता मामले के सचिव निधि खरे के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, टमाटर मूल्य श्रृंखला के विभिन्न स्तरों पर नये विचारों को आमंत्रित करने के लिए पिछले साल जून में टमाटर ग्रैंड चैलेंज हैकाथॉन का आयोजन किया गया था, इसके तहत कई नये आइडिया सामने आये।
टमाटर से हो सकता है शराब निर्माण
उन्होंने कहा कि हम टमाटर से वाइन बनाने पर विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो किसानों को काफी लाभ होगा इसके साथ ही साथ इससे स्टार्टअप्स को भी बढ़ावा मिलेगा।






