Ranchi : झारखंड ब्लैक आउट होने से बच गया। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ से जुड़े बिजलीकर्मियों ने अपना हड़ताल वापस ले लिया। JBVNL के निदेशक केके वर्मा से वार्ता के बाद संघ ने यह फैसला लिया। संघ के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधमंडल कार्यकारी निदेशक केके वर्मा के साथ वार्त्ता करने पहुंचे थे। संघ के द्वारा उन्हें छह सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। कार्यकारी निदेशक केके वर्मा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि एरियर बकाया और एजेंसी की मनमानी की शिकायत के लिए दो सदस्यीय जांच टीम बनाई जायेगी। वहीं, अन्य मांगों को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में अगले महीने रखा जायेगा। JBVNL अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर एक महीने के अंदर फैसला नहीं लिया जाता है तो बिजलीकर्मी हड़ताल करने के लिए मजबूर हो जायेंगे।
नारेबाजी करते बिजलीकर्मी पहुंचे मुख्यालय
पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को राज्यभर से आउटसोर्सिंग पर कार्यरत बिजलीकर्मी JBVNL मुख्यालय पहुंचे। संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में बिजलीकर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर खूब नारेबाजी की। इससे पहले सभी आंदोलित बिजलीकर्मी धुर्वा गोलचक्कर में जुटे। यहीं से JBVNL मुख्यालय की ओर बढ़े, रास्ते में पुलिस द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया।
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…






