KohramLive : चंद्रयान- 3 की बेहतरीन कामयाबी के बाद अब ”इसरो” की नजर सूरज की तरफ है। कल श्रीहरिकोटा से आदित्य L-1 मिशन को लॉन्च करने की खबर सामने आई है। इसकी मदद से सूर्य का अध्ययन किया जायेगा। यह मिशन कल सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च होगी, जिसकी लाइव स्क्रीनिंग पटना के श्री कृष्ण साइंस सेंटर में दिखाई जायेगी। आदित्य L1 मिशन करीब 4 महीने में पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैगरेंज पॉइंट-1 यानी L1 पॉइंट तक पहुंचेगा। आदित्य स्पेसक्राफ्ट, L1 पॉइंट के चारों ओर घूमकर सूर्य पर उठने वाले तूफानों को समझेगा। वहीं मैग्नेटिक फील्ड और सोलर विंड जैसी चीजों की स्टडी करेगा। इसके लॉन्चिंग से रियल टाइम सोलर एक्टिविटीज और अंतरिक्ष के मौसम पर भी नजर रखी जा सकेगी।
वहीं साइंस सेंटर में एक पैनल एग्जीबिशन भी होगा। इस लाइव स्क्रीनिंग के साथ-साथ ओपन हाउस क्विज प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें सूरज के बारे में पूछा जायेगा। वहीं, लॉन्चिंग के बाद एक स्पेशल SOS शो भी होगा, जिसमें सूरज के लेयर्स, हर लेयर के तापमान, सूरज कैसे बना, सूरज कैसा दिखता है, उसकी उम्र कितनी है, अगर सूरज का एक्सरे किया गया तो वह कैसा दिखेगा, इन सब चीजों को शो में दिखाया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में ट्रिपल म*र्डर : पति व दो पत्नियों को का*ट डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म*र्डर केस में हुई अरेस्टिंग, कितने लोग धराये… जानें
इसे भी पढ़ें : गलत काम करने वालों का खूंटा उखाड़ फेंकने की खुली छूट… देखें
इसे भी पढ़ें : ब्राउन शुगर तस्कर धराया तो खुला बड़ा राज… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को चतरा पुलिस का झटका… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में रांची DTO, 3 गाड़ी जब्त, डेढ़ लाख हर्जाना












