Ranchi : झारखंड में साइबर अपराधियों ने अब कमाने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। IAS और IPS के नाम पर फर्जी फ़ेसबुक और व्हाट्सएप ID बनाकर रुपये मांगे जाने का मामला उभरकर सामने आ रहे हैं। आज लोहरदगा SP हारिस बिन जमां का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाया गया है। एसपी ने अपने आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल पर यह जानकारी साझा की है। इस बात का खुलासा होने के बाद SP हारिस बिन जमां ने आम से लेकर खास तक से अपील की है कि अगर उक्त फर्जी फ़ेसबुक प्रोफाइल से कोई पैसा मांगे या किसी तरह का प्रलोभन दे तो उसके झांसे में न आये। यह साइबर क्रिमिनल का काम है। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। उन्होंने अपने वॉल पर लिखा कि “किसी ने मेरी फर्जी प्रोफाइल बनाई है। हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि इस प्रोफ़ाइल से किसी भी अनुरोध पर विचार न करें, कृपया इस प्रोफ़ाइल को रिपोर्ट करें।

यहां याद दिला दें कि बीते 12 अक्टूबर को हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ता फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाया गया था। वहीं, गोड्डा DC जिशान कमर के नाम पर एक फर्जी व्हाट्सएप ID बनाई गई थी। यह ID फोन नंबर 8087373776 के सहारे बनायी गई थी।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी का लिखा सॉन्ग ‘गरबो’ हुआ रिलीज, उस पर अक्षय का कमेंट हो रहा वायरल… जानें
इसे भी पढ़ें : सर्च ऑपरेशन के दौरान धराया TSPC कमांडर, खोला बड़ा राज… जानें
इसे भी पढ़ें : यो-यो का धमाकेदार गाना, इंटरनेट पर मचा रहा तहलका, देखें
इसे भी पढ़ें : नेपाल से तीर्थ यात्रा पर निकले, पत्नी के सामने निकला दम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : NTPC के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाई यह सजा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो








