रांची : वाराणसी में डीजल व पेट्रोल से चलने वाली नाव(जहाज) को सीएनजी से चलाने का काम अंतिम चरण में हैI देशहित के काम के लिए गेल (इंडिया) लिमिटेड ने सीएनजी स्टेशनों के डिजाइन और अभियांत्रिकी एवं जेटी पर डिसपेंसिंग सुविधा का काम मेकॉन को सौंपा हैI इस कार्य के हो जाने के उपरांत, वाराणसी नगर निगम के अंतर्गत आने वाली डीजल/पेट्रोल ईंधन से चलने वाली नावें सीएनजी ईंधन से चलने लगेंगी एवं इसका सीधा अनुकूल असर पर्यावरण पर पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें : नाबालिग से दरिंदगी : पहले गला और पैर काटा, फिर बॉडी जला कर…
इसके तहत 5 नावों के साथ परिक्षण भी शुरू कर दिया गया है। मेकॉन परिवार इस प्रतिष्ठित परियोजना के साथ जुड़ कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हैI नौकाओं के रूपांतरण को मेकॉन ने अपनी सीएसआर गतिविधि के हिस्से के रूप में लिया है। यह प्रयास भारत में अपनी तरह का पहला है। शनिवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस परियोजना की समीक्षा की।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन अस्पतालों में 250 रुपए में लगेगा कोरोना का टीका














