spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बीवी और साली के चक्कर में बन गया बड़का ठग… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Jamui (Bihar) : दो बीवियों की फरमाइश पूरी करने के चक्कर में एक शख्स बड़का ठग बन गया। भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर उनसे पैसे ऐंठ लेना इसकी फितरत बन गई। इस बड़का ठग का नाम विनोद रविदास बताया गया है। वह जमुई के भिठरा इलाके के रहने वाले रघु रविदास का बेटा है। इल्जाम है कि बीते शुक्रवार को भी विनोद ने एक बुजुर्ग दंपती को अपने झांसे में लेकर उनसे 2 लाख रुपये ऐंठ लिया। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में है। उसके पास से पुलिस ने ठगे गये रुपये में से 1 लाख 47 हजार रुपए बरामद किये हैं।

पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग दंपती ब्रह्मदेव पासवान अपनी पत्नी के साथ बैंक गये हुए थे। वहीं उनकी मुलाकात विनोद से हुई। विनोद ने ब्रह्मदेव पासवान को बताया कि वह उनके ही गांव का रहना वाला है। रिश्ते में वह उनका पोता लगेगा। दोनों में बातचीत होने लगी। फ्रॉड विनोद ने बात-बात में पता लगा लिया कि बुजुर्ग के खाते में काफी पैसे हैं। वह उन दोनों का विश्वास हासिल कर चुका था। विनोद में अपनी चाल चली। उसने ब्रह्मदेव से कहा कि अपने खाते से तुरंत 2 लाख रुपये निकाल लीजिए। अगर नहीं निकाले तो आपका अकाउंट ही ब्लॉक हो जाएगा। फ्रॉड के झांसे में आ चुके बुजुर्ग ब्रह्मदेव ने अपने खाते में से 2 लाख रुपये निकाल लिए। पैसों को एक थैले में रख लिया। पैसे निकालने के बाद ठग विनोद एफिडेविट बनवाने के नाम पर दोनों को कोर्ट ले गया। कोर्ट में काफी भीड़-भाड़ थी। अचानक विनोद ने पैसों से भरा थैला बुजुर्ग के हाथों से झपटा और भीड़ का फायदा उठा फरार हो गया।

पुलिस को दिये अपने बयान में विनोद ने बताया कि वह पहले ऐसा नहीं था। 2-2 बीवियों की फरमाइश पूरी करने के चक्कर में वह इस धंधे में उतर गया। विनोद की शादी सात साल पहले हुई थी। इसके बाद उसका दिल अपनी साली यानी बीवी की बहन पर आ गया। दोनों में चक्कर चलने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने शादी कर ली। विनोद की पहली बीवी को इस रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं था। दोनों से शादी करने के बाद विनोद अपने ससुराल में ही रहने लगा। पहली बीवी से विनोद को 2 बच्चे और साली यानी दूसरी बीवी से एक बच्ची है। वह दोनों बीवियों के साथ रहता है। घर चलाने और उनकी फरमाइशें पूरी करने के चक्कर में बड़का ठग बन गया। ठगी का यह मामला जमूई के मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक से सामने आया है।

इसे भी पढ़ें : दो शादी टूटी, होटल में नौकरी पकड़ी, आज इस हालत में मिली दुलारी

इसे भी पढ़ें : झुकूंगा नहीं, ठोंक डाला तीन सगे भाईयों को…देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...