Ranchi : CM हेमंत सोरेन से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर राकेश सेंगर ने CM हेमंत सोरेन को कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा, उनकी नई पुस्तक “करुणा : द पावर ऑफ कंपैशन” और बाल ग्राम का वर्ष 2025–26 का वार्षिक प्रतिवेदन सप्रेम भेंट किया। भेंट के दौरान सेंगर ने CM को ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ द्वारा झारखंड में बाल अधिकारों के संरक्षण, बाल मजदूरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियानों तथा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह संस्था जमीनी स्तर पर बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये लगातार कार्य कर रही है।
CM ने किया कैलाश सत्यार्थी से संवाद
इस अवसर पर CM हेमंत सोरेन ने दूरभाष के माध्यम से स्वयं कैलाश सत्यार्थी से बातचीत की। CM ने बच्चों के कल्याण, संरक्षण और अधिकारों के लिये किये जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की और इस दिशा में सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। यह मुलाकात बचपन को बचाने और सपनों को संवारने के साझा संकल्प की प्रतीक बनी। इस मौके पर मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।






