Ranchi : लोकतंत्र की धड़कन, मतदाता सूची। इसी से तय होती है जनता की आवाज और सत्ता की बागडोर। झारखंड में अब हर नागरिक के लिये यह आसान हो गया है कि वह अपनी मौजूदगी वोटर लिस्ट में जांच सके। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने साल 2003 में हुये विशेष पुनरीक्षण की मतदाता सूची की कॉपी जनता के लिये उपलब्ध करा दी है। यह सूची अब ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से देखी जा सकती है। सीईओ, झारखंड की वेबसाइट पर लिंक जारी किया गया है: https://ceojh.jharkhand.gov.in/mrollpdf1/aceng.aspx यहां कोई भी मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र की लिस्ट देख सकता है।
ऑफलाइन सुविधा
18 सितंबर 2025 से राज्यभर के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), AERO और ERO कार्यालयों में इस सूची की प्रिंट कॉपी उपलब्ध रहेगी। कोई भी नागरिक जाकर इसे देख सकता है और नाम की पुष्टि कर सकता है।जो मतदाता रोजगार या अन्य कारणों से राज्य से बाहर हैं और वहां की मतदाता सूची में जुड़ चुके हैं, वे अपने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर जाकर नाम जांच सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने दोहराया है कि “हम संकल्पित हैं कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे।”














