राजधानी में आज रात 10 बजे से नहीं चलेगा इंटरनेट… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Delhi : राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद किये गये हैं। नई दिल्ली के एक बड़े हिस्से में इंटरनेट सेवायें भी अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया है। गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद जनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवायें बंद करने का आदेश जारी किया गया है। प्रतिबंध 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

57 मेट्रो स्टेशन बंद, नमो भारत सेवा भी प्रभावित

दिल्ली मेट्रो के रेड, यलो, ब्लू, वायलेट, पिंक, मैजेंटा और ऑरेंज लाइन के कुल 57 स्टेशन प्रभावित हैं। वहीं, सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास संभावित जाम को देखते हुये कई ट्रेनों को रद्द किया है। प्रभावित ट्रेनों में बिहार से जुड़ी मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, तेजस राजधानी और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब की कई ट्रेनें भी प्रभावित हैं। मुंबई से आने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को पांच घंटे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

घर से निकलने से पहले जरूर जांचें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले NTES, RailOne ऐप या रेलवे पूछताछ के जरिये अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें। दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वाले यात्री भी संबंधित स्टेशन की उपलब्धता की पुष्टि करके ही निकलें।

इसे भी पढ़ें :

हजारीबाग में छह ह’त्यारों को मिली उम्रकैद

Hazaribagh : हजारीबाग के इचाक में हुये नवदंपती पूजा...

तेज प्रताप यादव ऐश्वर्या से रिश्ते पर बोले, घर जाने का मन नहीं करता था…

Patna : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे...

रांची में टीम इंडिया की हार…

Ranchi : रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में...

मां की याद में हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्म…

Ramgarh : मां का साया सिर से उठ जाये,...

मां के निधन पर हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे संजय सेठ…

Ramgarh : मां को खोने का दुख शब्दों में...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: