spot_img

PMCH की न्‍यू बिल्डिंग का भूमि पूजन कर नीतीश ने किया शिलान्यास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • बोले सीएम – 7 साल के बदले 5 साल में पूरा करें निर्माण का काम

कोहराम लाइव डेस्क : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य के सबसे बड़े अस्पताल PMCH के नए भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद  तथा अन्‍य कई नेता भी उपस्थित थे। सीएम ने कहा कि PMCH के नए भवन से पूर्वी भारत और नेपाल के लोगों को भी फायदा होगा। अब हेलीकॉप्टर से भी मरीज PMCH आ सकेंगे। शिक्षकों और छात्रों को भी सुविधा होगी। उन्होंने आग्रह किया कि 7 साल के बदले इसे 5 साल में पूरा किया जाए।

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी हत्‍याकांड का खुलासा करने के लिए डीजीपी ने रांची SSP को किया सम्‍मानित

मील का पत्‍थर साबित होगा पुनर्निर्माण : तारकिशोर

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पर कहा कि PMCH का पुनर्निर्माण राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। राज्य में नया इतिहास रचा जा रहा है। CM के निर्देशन में काम कर रहे शिल्पियों को बहुत-बुहत आभार। बिहार के सभी जिले में ऐसी कवायद हो।

इसे भी पढ़ें :16 फरवरी को रांची लौट सकते हैं टाइगर…

जो सपना देखा था, वह अब पूरा हो रहा है : मंगल पांडे

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा PMCH दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल होगा। ताइवान में 10 हजार बेड का अस्पताल है। दूसरा 5462 बेड का अस्पताल PMCH होगा। इसके बाद चीन का KGMC है। जो सपना देखा था, वह अब बहुत प्रयास के बाद पूरा हो रहा है। PMCH को वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल बनाना है।

इसे भी पढ़ें :लड़की से करता था एकतरफा प्रेम और आखिरकार…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।