spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हिमाचल में Big Accident, बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार तड़के बड़ा हादसा (accident) हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वैन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा (accident) मंडी जिले के पुलघराट क्षेत्र के पास सुकेत खड्ड नदी में हुआ।

इसे भी पढ़ें : SPO बता माओवादियों ने जागीर भगत को गोलियों से भूना, बेटा है DIG का ड्राइवर

हादसे में मारे गये सभी सात लोग बिहार से थे। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर थे। हालांकि अभी मृतकों की अच्छे से पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने नदी में गिरी गाड़ी से शव निकाला।

वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि अहले सुबह ये गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। लेकिन पुल घराट के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। जिससे वाहन में सवार 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पथराव, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर खेद व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश में हुए सड़क हादसे में बिहारी मजदूरों की मौत पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस संकट की घड़ी में मृतक के परिजनों से हौसला बनाये रखने की अपील की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क हादसे की खबर से अत्यंत दुख हुआ है। सरकार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बता दें कि पिछले दिनों ही हैदराबाद में हुई सड़क दुर्घटना में झारखंड के पलामू और गढ़वा के पांच मजदूरों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा के नेवी जवान और उसकी मां की गुजरात में सड़क दुर्घटना में मौत

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...