महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में रविवार (28 मार्च) से नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि खतरा खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह और बढ़ गया है। अब सख्त कदम उठाना अनिवार्य हो गया है। जिले के डीएम स्थिति के आधार पर लॉकडाउन लगा सकते हैं। इस दौरान मॉल आदि रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। सीएम उद्धव ने लोगों से कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
शुक्रवार को सभी जिलों के डीएम से बैठक के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम लॉकडाउन नहीं लागू करना चाहते, लेकिन कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऐसा लगता है कि वर्तमान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर कम हो सकता है। इसीलिए सभी जिलों को हेल्थ सुविधाओं की गहनता से पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में घर में ब्लास्ट, बच्ची समेत दो गंभीर












