30 करोड़ का हेरोइन मिला, छुप-छुपाकर रहता था दिल्ली में, देखें वीडियो
दिल्ली : नाइजीरियन शिगोजी फोस्टर आकोफोर उर्फ डेविड बड़का नशे का सौदागर निकला। वह छुप-छुपाकर दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहा था। नाइजीरियन डेविड के पास से लगभग 16.5 किलो मादक पदार्थ मिला। इसमें 5.6 किलो हेरोइन, 1 किलो फीनोबार्बीटल और दस किलो रसायन है। खुले बाजार में इसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। डेविड के साथ उसका सहयोगी बाबूलाल भी धरा गया। डेविड कुरियर बॉय बनकर देश-विदेश में नशीला पदार्थ भेजा करता था। नाइजीरियन डेविड को दिल्ली की स्पेशल सेल ने धर दबोचा। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अतर सिंह ने खुलासा कर बताया कि गिरफ्तार सौदागरों के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। मिली एक गुप्त सूचना पर स्पेशल सेल ने अपना जाल बिछाया। नतीजा सामने है। अतर सिंह ने कहा- स्पेशल सेल का नेतृत्व इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह कर रहे थे।








