spot_img
spot_img
spot_img

निक के विश ने Priyanka को यूं किया Emotional

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर और दोस्‍तों को सबने अपने-अपने तरीके से विश कर, गिफ्ट प्रजेंट कर अपने प्‍यार का इजहार किया। चाहे वे एक दूसरे के करीब हों अथवा एक दूसरे से बहुत दूर। इस खास डे पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास एक दूसरे से बहुत दूर थे, पर दोनों ने एक दूसरे को स्‍पेशल अंदाज में विश किया। निक ने Priyanka को जिस अंदाज में विश किया, उससे वह खुश ही नहीं हुईं, भावुक भी हो गईं।

प्रियंका ने मुहब्‍बत के इस फेस्टिवल पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह एक सोफे पर अकेली बैठी हैं। उनके आसपास बहुत सारे गुलाब के फूल और गुलदस्ते हैं। ये फूल और गुलदस्ते निक ने वैलेंटाइन डे पर प्रियंका के लिए भिजवाए थे।

इसे भी पढ़ें : Petrol और Diesel की कीमत लगतार सातवें दिन बढ़ी, जानें कहां क्‍या है प्राइस

मेरे हमेशा के लिए वैलेंटाइन

इस तस्वीर को शेयर करते हुए Priyanka ने लिखा है, काश तुम यहां होते निक इन फूलों की तरह। एक दूसरी तस्वीर में प्रियंका निक जोनास के साथ रोमांटिक अंदाज में खड़ी हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मेरे हमेशा के वैलेंटाइन। मैं तुमसे प्यार करती हूं। निक ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें निक और प्रियंका घुड़सवारी कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है,तुम जहां भी जाओगी, मैं भी जाऊंगा, हम दोनों साथ में हैं। हैप्पी वैलेंटाइन डे प्रियंका।

अनुष्‍का भी थीं विराट से दूर

उल्‍लेखनीय है कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली से बहुत दूर थीं, फिर भी उन्‍होंने अपने पति को एक प्यारी तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर विश किया है। विराट चेन्नई में चल रहे भारत और इंग्लैंड के मैच में बिजी हैं।

इसे भी पढ़ें :  बेरोजगारों को व्यापार करना है तो सोनू सूद करेंगे मदद, बना रहे ये योजना

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

40 हजार रुपये तक के बजट में मिल रहे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार तेजी...

पुलिस अंकल, “मम्मा ने पापा को मा’र डाला,”जानें क्यों…

UP : करीब नौ साल पहले लव मैंरिज कराने...

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बड़ा फैसला, मीडिया की एंट्री पर रोक…

Kohtramlive : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...