Ranchi : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 200 रुपये से कम कीमत के 3 प्रीपेड प्लान शुरू किए हैं। इन बजट प्रीपेड प्लान की कीमत 184 रुपये, 185 रुपये और 186 रुपये है। बेशक इन प्रीपेड प्लान की कीमत में 1 रुपये का अंतर है, लेकिन इन सभी की वैधता 28 दिनों की है। इनके अलग-अलग फायदे हैं।
BSNL- डाटा खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड में 80 के बीपीएस की कमी
बीएसएनएल के 184 रुपये के प्लान में यूजर्स को रोज 1 जीबी डाटा दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 80 केबीपीएस तक कम होती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं। प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। 184 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को लिस्टीन पोडकास्ट तक एक्सेस प्रदान किया जाता है।
बीएसएनएल के 185 प्लान में रोज 1जीबी डाटा के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान की जाती है। वैधता 28 दिनों की होती है। 185 रुपये के प्रीपेड प्लान में एमएस ऑनमोबाइल ग्लोबल लिमिटेड द्वारा प्रोग्रेसिव वेब एपीपी पर Challenges Arena Mobile Gaming सर्विस और BSNL Tunes का एक्सेस प्रदान करता है।
186 के प्लान में डेली 1GB डाटा
186 वाली योजना में डेली 1 जीबी डाटा मिलता है। डाटा समाप्त पूरा होने के बाद स्पीड 80 के बीपीएस तक कर दी जाती है। साथ में डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। 186 रुपये के प्लान में Hardy Games और BSNL Tunes का एक्सेस मिलता है।
तीनों योजनाओं में 30 दिनों के लिए 5 जीबी एक्स्ट्रा डाटा दिया जा रहा है। अगर यूजर्स अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स से BSNL में स्विच करते हैं तो यह फायदा मिलेगा। ध्यान रहे कि यह ऑफर सिर्फ 15 जनवरी 2022 तक ही वैध है।
इसे भी पढ़ें : कार से टक्कर के बाद 50 फीट दूर तक उछला ऑटो, 3 की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें :पति संग Liplock करती दिखीं Bhagyashree, शेयर किया वीडियो
इसे भी पढ़ें : प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश, रेस्टोरेंट और बार भी नहीं खुलेंगे…
इसे भी पढ़ें : डॉक्टरों ने दिखाई हिम्मत और कोरोना पीड़ितों घर में गूंज उठी किलकारी












