spot_img
spot_img
spot_img

200 टूरिस्ट प्लेस बंद होने से 1 लाख लोग बेरोजगार, 15 के बाद खुल सकते हैं पर्यटक स्थल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पर्यटकों की सुरक्षा की सारी व्यवस्थाएं  कैसी रहेगी,  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किस तरह कराया जाएगा

रांची : कोरोना के बढ़ते प्रकोप से थोड़ी निजात के लिए अनलॉक ने लोगों को राहत दी है। जिसका आनंद लोग परिवार के साथ शहर के आसपास के प्रपात और झील पहुंच कर उठा रहे हैं। दुनिया के कई देश टूरिस्ट प्लेस को खोलने लगे हैं। वहां की सरकार उसके लिए नए कायदे-कानून बना रही है। पर्यटकों से उसका पालन करवा रही है। अपने यहां भी अब केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान इस ओर गया है।अनलॉक हुआ और पर्यटक आने लगे, तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किस तरह कराया जाएगा। फिर से कैसे युवाओं को रोजगार मिलेगा। एक्सपर्ट कहते हैं कि सप्ताहांत में पर्यटन स्थल पर भीड़ न इकट्ठी हो जाए, उसके लिए हर जगह जाने के पहले ऑनलाइन परमिट की व्यवस्था भी की जा सकती है।इस दिशा में अब सरकारी प्रयास तेज हो गए हैं। गाइडलाइन आ चुकी है। प्राकृतिक छटा से रूबरू होने देश-विदेश से पर्यटक झारखंड आते रहे हैं। पर्यटन विभाग ने पर्यटक स्थल खोले जाने का मन बना लिया है। जब तक आम जनता को ये विश्वास नहीं होगा कि प्रशासन उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग है, तब तक कोरोना का भय उनमें स्वच्छंदता से घूमने का जज्बा पैदा नहीं कर पाएगा।हर स्पॉट पर सेनेटाइजर और मास्क रखे जाएंगे। सीमित लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलज़ार होंगे।रहेगी पूरी सुरक्षा व्यवस्था…पर्यटक स्थलों पर सेनिटाइजर और मास्क रखे जाएंगे

झारखंड में पर्यटन से आतिथ्य क्षेत्र में 74.16 हजार समेत प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष क़रीब ढाई से तीन लाख लोगों की रोजी-रोटी चलती रही है।

5 साल में झारखंड आए 1.76 लाख विदेशी सैलानी,भारत में 1.4 करोड़ विदेशी पर्यटक 2017 में आए थे। जबकि 2014 में यही आंकड़ा 76.8 लाख था। इस लिहाज से 14 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। वहीं 2019 में तत्कालीन पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी के अनुसार पिछले साढ़े चार साल में झारखंड आनेवाले पर्यटकों की संख्या में दोगुना बढोतरी हुई है। कुल पर्यटक 3.54 लाख तक आए। जिसमें विदेशी सैलानियों की संख्या लगभग 1.76 लाख है।

पर्यटन निदेशक के अनुसार 15 सितंबर के बाद टूरिस्ट प्लेस खोले जाने की संभावना है। पर्यटकों की सुरक्षा की सारी व्यवस्थाएं रहेंगी। किसी भी जगह पर 100 से 150 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : लक्षणों के नजर न आने या उबर जाने के हफ्तों बाद तक कोरोना कैरियर बन सकते हैं बच्चे

इसे भी पढ़ें : IPL 2020 का शिड्यूल जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने लिख दी मौ’त की पटकथा…

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले से एक ऐसा...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम अटैक, ट्रेन से भाग रहे हमलावर धराये…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

नामकुम में वर्दी में मिला RPF जवान का श’व, मचा हड़कंप…

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के...