spot_img

Horoscope 19 September 2021 :मेष, सिंह और मीन समेत इन राशि के लोगों को मिल सकता है शानदार लाभ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramLive Desk :आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope
Horoscope

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना दिख रही है, लेकिन आप यदि किसी बैंक व्यक्ति अथवा किसी संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल सकता है, जिसके कारण आप अपने रुके हुए कार्य को भी पूरा करेंगे, जो लोग रोजगार में बदलाव करने की सोच रहे हैं,तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे।

Horoscope
Horoscope

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक नया काम दिखेगा, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे व भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन सावधानी पूर्वक करे, क्योकि इसमें आपके पैर में चोट लगने की संभावना बन रही है। यदि आज किसी काम में सहयोग करना पड़े, तो दिल खोलकर करें ताकि आगे चलकर यह आपको भरपूर लाभ दे सके। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपने रुके हुए कार्यों की पूर्ति करने के लिए अपने भाई से कुछ सलाह ले सकते हैं।

Horoscope
Horoscope

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा, इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आप के ऊपर धन का संकट मंडरा सकता है। आज आपको अचानक छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप किसी रोग से पीड़ित है, तो उसके कष्टों में भी आज कुछ वृद्धि हो सकती है, जो आपको थोड़ा परेशान करेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किए गए कार्यों के उत्तम फल प्राप्त होंगे, जो आपकी खुशी का कारण बनेंगे, जिसके कारण आप अपने मित्रों के परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको माताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। यदि आप आज किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसमे अपने पिताजी से सलाह लेकर करें, क्योकि उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

Horoscope
Horoscope

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष के यदि किसी व्यक्ति से आपकी कोई नाराजगी चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आपके रिश्तो में नयापन आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आप अपनी मानसिकता के कारण कुछ रास्ता भटक सकते हैं, लेकिन आपको अपने माता-पिता की सलाह से अपने सभी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। यदि किसी व्यक्ति से कोई बात करें, तो उसने आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आपको साहस पूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करना होगा, तभी आप किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकजुट होकर लगना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आज आपको अपनी धन संबंधी योजनाओं पर भी निवेश करना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में असमर्थ रहेंगे। संतान के लिए आज कोई विवाह का उत्तम प्रस्ताव आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा भी मंजूरी मिल सकती है।

 


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, वह आपका अवश्य पूरा होगा, जिसके कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थी यदि अपने गुरु के प्रति भक्तिभाव और निष्ठा रखेंगे, तो आज उनको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में आज आपको नए नए माध्यमों से धन लाभ मिलेगा। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो उसकी चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ देव दर्शन की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

Horoscope
Horoscope

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपका मन थोड़ा विचलित रहेगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती हैं, इसलिए यदि संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाया हुआ है, तो उसमें परिणाम उनके अनुकूल आएगा। व्यापार में वृद्धि व विवेक के लिए किए गए प्रयासों में जल्दबाजी बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता हैं। सायंकाल के समय यदि आपका आपने किसी शत्रु से कोई  वाद विवाद हो, तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा। जीवनसाथी के साथ आज कुछ तनावपूर्ण बातें हो सकती हैं, जिसमें वह आपसे नाराज भी हो सकती हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों के विद्या व ज्ञान में आज वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आपको बाहर के खाने पीने से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, जैसे पेट दर्द, गैस, अपच आदि परेशान कर सकती हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा, इसलिए आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करना होगा, तभी आप अपने धन को संचय कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको मन मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे, लेकिन आज आपके सामने कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी आ सकते हैं, जो आपको ना चाहते हुए भी करने मजबूरी में करने पड़ेंगे। आज आपको अपने व्यापार के बड़ी योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा, तभी आप बड़ा लाभ कमा पाएंगे, इसलिए आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने घर व नौकरी से संबंधित कोई भी निर्णय लें, तो बुद्धि व विवेक से लें अन्यथा वह आपकी प्रगति के मार्ग में बाधा का कारण बन सकता है। यदि आज आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, क्योंकि उसे उतार पाना बहुत मुश्किल होगा। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान के विवाह से संबंधित लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका अपने भाइयों से रिश्ता मजबूत होगा, जिसके कारण आप अपने लंबे समय से लटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए हल निकाल ही लेंगे, लेकिन खुशमिजाज व्यतीत होने के कारण अन्य व्यक्तियों से संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। आज आपकी सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन व्यापार में आज आपको किसी के ऊपर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...