spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

साहिबगंज महिला थाना प्रभारी #RupaTirkey का हुआ अंतिम संस्‍कार, #Justice_for_rupa_tirkey कर रहा Twitter पर ट्रेंड  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ratu (Ranchi) : साहिबगंज महिला थाना प्रभारी #RupaTirkey का शव बुधवार को रांची के रातू स्थित पैतृक गांव लाया गया। यहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। रूपा के परिजनों ने सरकार से निष्पक्ष जांच कर इंसाफ की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी आत्‍महत्‍या नहीं कर सकती। परिजनों ने दो सहेलियों और पंकज मिश्रा नामक शख्‍स पर रूपा को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। रूपा की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर #Justice_for_rupa_tirkey ट्रेंड कर रहा है।

जामा विधायक और CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “माननीय मुख्यमंत्री जी साहेबगंज महिला थाना प्रभारी अवर निरीक्षक बहन रूपा तिर्की की कथित आत्महत्या की न्यायिक जांच कराई जाए। झारखंड पुलिस सत्यता पूर्वक जांच उपरांत दोषियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई के साथ हमारी इस आदिवासी बहन के साथ न्याय किया जाए”।

Read More : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा

अब तक दफन हैं थानेदार की मौत का राज

साहेबगंज की महिला थानेदार रूपा तिर्की की मौत के पीछे छुपे राज अब तक दफन हैं। हालांकि दावा है कि अगर पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश की गई तो कई चौंकानेवाले मामले सामने आ सकते हैं। रूपा की लाश 2 दिन पहले उसके क्वार्टर में फांसी के फंदे पर झूलती हालत में पाई गई थी। एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रूपा का पोस्टमार्टम किया गया। वैसे साहेबगंज पुलिस प्रथम दृष्टया थानेदार रूपा की मौत को सुसाइड मानकर चल रही है। पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है।



इधर, रूपा के घर वाले का आरोप है कि रूपा को इतना टॉर्चर किया गया था कि वह मरने को मजबूर हो गई। रूपा की मां ने खुलासा किया है कि बीते सोमवार को दिन के 3 बजे उनकी बेटी रूपा से फोन पर उनकी बातें हुई थी। तब रूपा ने उन्हें बताया था कि उनकी तरक्की से उनके कुछ साथी और सहयोगी बहुत जलते हैं। थानेदार रूपा को क्वार्टर और गाड़ी मिली हुई थी। 2018 बैच की रूपा को तरह-तरह से टॉर्चर किया जाता था। रूपा ने अपनी मां को यह नहीं बताया था कि उसे किस तरह से टॉर्चर किया जाता है। टॉर्चर करने वालों में पंकज मिश्रा नाम के किसी एक शख्स का भी नाम उछला है। पंकज के बारे में उसकी मां और बहनें नहीं जानती। रूपा रांची के रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड बस्ती की रहने वाली थी।

पुलिस जॉब से पहले बैंक पीओ थी रूपा

रूपा के घर वालो ने बताया कि रूपा काफी मृदभाषी होने के साथ ही काफी मिलनसार भी थी।जॉब करने से पहले घर के आसपास के बच्चो को टयुशन पढाती थी।इसी बीच रूपा का बैक ऑफ इंडिया में पीओ के पद पर जॉब लग गया।इसके बाद उसने बीओआई सिसई में काम भी किया। नौकरी लग जाने के बावजुद उसे सुकुन नहीं था। वह पुलिस सेवा के लिए प्रयास करती रही। इसके बाद उसका प्रयास रंग लाया और उसका चयन पुलिस विभाग में हो गया। कुछ ही दिनो में अपने काम से उसने उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर दिया। इसके बाद उसे साहिबगंज में महिला थाना प्रभारी बनाया गया।



Read More : BREAKING : बाहर से आने वाले मजदूरों पर रहेगी सरकार की नजर, 7 दिनों के सरकारी क्वारंटीन में रहना होगा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...