spot_img

महाराष्ट्र में भी लग सकता है कंप्लीट लॉकडाउन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • आज कैबिनेट की बैठक में किया जा सकता है एलान

kohramlive desk : महाराष्ट्र में कर्फ्यू के बावजूद संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 58,924 नए केस सामने आए हैं। अब ऐसा समझा जा रहा है कि दिल्ली की तर्ज पर मुंबई समेत पूरे राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन लग सकता है।

Read More : Rims के मुर्दाघर से गायब हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीज का शव, परिजन परेशान

सभी दलों से सीएम करेंगे चर्चा

राज्य के आपदा और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा, ‘कंप्लीट लॉकडाउन का सबसे ज्यादा विरोध छोटे व्यापारी कर रहे थे। अब वे खुद इसकी मांग कर रहे हैं। कुछ जिलों से भी यही मांग उठ रही है। मुख्यमंत्री जल्द ही इस पर सभी दलों से चर्चा करने वाले हैं। उसके बाद पूरे राज्य में लॉकडाउन घोषित किया जा सकता है।’ मंगलवार को उद्धव कैबिनेट की एक बैठक भी है। माना जा रहा है कि इसी के बाद कोई बड़ा ऐलान संभव है।

Read More : झारखंड में फूटा कोरोना बम, 4290 नये मरीज, 46 की मौत, जानिये किस जिले का क्‍या है हाल

 देश की पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना

ऑक्सीजन एक्सप्रेस को परिवहन मंत्री अनिल परब ने हरी झंडी दिखाई। विशाखापट्टनम से ऑक्सीजन भरकर टैंक वापस तलोजा आएंगे। यदि पहला राउंड सफल रहा, तो आने वाले दिनों में इसी तरह देश के विभिन्न हिस्सों, जैसे बेल्लारी और झारखंड के जमशेदपुर से भी ऑक्सीजन लाई जाएगी।

Read More : केंद्रीय मंत्री डॉ Jitendra Singh हुए कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र में बनेगा ग्रीन कॉरिडोर

महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों से ट्रेन में आने वाली ऑक्सीजन को अलग-अलग जगहों पर पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब ने बताया कि कॉरिडोर के जरिए ग्रामीण इलाकों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए अभी से तैयारी की जा रही है। MSRDC ने टैंकरों को टैक्स फ्री कर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...