Kohramlive Desk : श्रीलंका ने Team India को 16 रनों से हरा दिया। 207 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए Team India 8 विकेट पर 190 रन ही बना पाई। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर 65 रन बनाए थे जिसमें छह छक्के और तीन चौके शामिल रहे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने तीन छ्क्के एवं तीन चौके की मदद से 36 गेंदों पर 53 बनाए। सूर्या और अक्षर के बीच छठे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 91 रनों की साझेदारी हुई। आखिरी ओवर में भारत को 21 रन बनाने थे लेकिन कप्तान दासुन शनाका ने अक्षर को आउट करके उम्मीदें तोड़ दीं।
इस मैच में भारत की हार का कारण नोबॉल बनी। पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने नोबॉल की हैट्रिक लगा दी। इसके बाद भी वो नहीं रुके। अपना दूसरा ओवर डालने आए अर्शदीप ने एक बार फिर दो नोबॉल डाली। दासुन शनाका जिस गेंद पर कैच आउट हुए वो नोबॉल साबित हुई। बाद में उन्होंने 20 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दी। भारत की तरफ से कुल सात नोबॉल फेंकी गई, जिसमें से अर्शदीप ने पांच और उमरान मलिक और शिवम मावी ने एक-एक नोबॉल डाली। टीम काफी मुश्किल में थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि कप्तान हार्दिक पंड्या मुकाबले में छोटी-छोटी साझेदारी बनाकर मैच को अंत तक लेकर जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हार्दिक 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो एग। इस तरह टीम इंडिया ने महज 57 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे।
बीमारी से ठीक होने के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे अर्शदीप सिंह से उम्मीद थी कि वो इस मुकाबले में अपनी छवि के मुताबिक ही करिश्माई प्रदर्शन करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अर्शदीप ने अपने पहले ही ओवर में 19 रन पड़ाव दिए। इसके बाद 19वें ओवर में अर्शदीप फिर गेंदबाजी अटैक पर आए। इस ओवर में उन्होंने 18 रन पड़वाए। वो इस मैच में सबसे महंगे साबित हुए। मुंबई टी20 के हीरो शिवम मावी इस मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। वो एक भी विकेट नहीं निकाल पाए। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने उनके ओवर की जबर्दस्त ठुकाई की। यही वजह है कि उन्होंने अपने चार ओवरों में 13.30 की इकनॉमी से 53 रन लुटा दिए। डेब्यूटेंट राहुल त्रिपाठी को संजू सैमसन के स्थान पर टीम में जगह दी गई लेकिन वो महज पांच रन बनाने के बाद ही आउट हो गए। बड़े लक्ष्य का दबाव राहुल नहीं उठा पाए। अगर वो इस मैच में बड़ी पारी खेलते तो टीम के लिए नायक साबित होते।
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : पारसनाथ को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें : मम्मी-पापा ने छीना मोबाइल, बेटी क्या कर गई… देखें
इसे भी पढ़ें : बाइक उड़ाने में माहिर दो लोगों का क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : अब सिनेमाघरों में नहीं कर पाएंगे ये काम…देखें क्या
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें
इसे भी पढ़ें : माशूका को गली में बुलाया, फिर कर दिया कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : “Rims प्रबंधन होश में आओ…” पहरेदार और ट्रॉलीमैन कर रहे जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें












