नवविवाहिता की मौ’त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र में हरी गणेश मोड़ के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बस स्टैंड निवासी चंद्रशेखर सोनी की 22 साल की बेटी संगीता कुमारी पैदल घर लौट रही थी, तभी नगर उटारी से गढ़वा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की गंभीरता इतनी थी कि संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर दिया और ट्रक के खलासी को पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद उसे ग्रामीणों की भीड़ से सुरक्षित निकाल कर हिरासत में लिया। परिवार में मातम पसरा हुआ है। छह माह पूर्व ही बिहार के डेहरी निवासी श्रवण सोनी से शादी हुई संगीता के मायके और ससुराल पक्ष के लोग अब शोक में डूबे हैं। ग्रामीणों ने सड़क पर अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की प्रशासन से मांग की, जिससे भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...