Kohramlive Desk : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने 307 रनों का लक्ष्य रखा था। शुरुआत में विकेट गिरे और दबाव बना तो लगा भारत यह मैच जीत जाएगी, लेकिन कप्तान केन विलियमसन और टॉम लैथम ने धीमी शुरुआत के बाद तूफानी बैटिंग की और पासा पलट दिया। टॉम लैथम ने शानदार सेंचुरी जड़ी तो केन विलियमसन हाफ सेंचुरी बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 221 रनों की मैच विनिंग साझेदारी हुई। इस तरह कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
न्यूजीलैंड की शुरुआत रही खराब
307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर फिन एलेन को शार्दुल ठाकुर ने ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। 25 गेंदों ममें 2 चौके और एक छक्का लगाकर चलते बने। इसके बाद न्यूजीलैंड काफी दबाव में आ गया और रन गति को बढ़ाने के चक्कर में डेवॉन कान्वे उमरान मलिक के शिकार बने। यह उमरान के करियर का पहला विकेट रहा। उन्होंने 42 गेंदों में 3 चौके के दम पर 24 रन की पारी खेली। वह एक-एक रन बनाने के लिए जूझते दिखे थे। न्यूजीलैंड को तीसरा झटका डैरिल मिशेल के रूप में लगा। वह सिर्फ 11 रन बनाकर चलते बने। लेकिन इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और विकेटकीपर टॉम लैथम ने मिलकर जीत दिला दी।
टीम इंडिया की पारी का रोमांच, 3 प्लेयर्स की फिफ्टी
श्रेयस अय्यर (80), कप्तान शिखर धवन (72) और शुभमन गिल (50) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने 7 विकेट पर 306 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने आखिरी ओवरों में 16 गेंद में 37 रन की नाबाद आक्रामक पारी खेल टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। उन्होंने इस दौरान तीन चौके और इतने ही छक्के जड़े। अय्यर ने 76 गेंद की पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए तो वही धवन ने 77 गेंद में 13 चौके जड़े। उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की। गिल ने 65 गेंद की पारी में एक चौका और तीन छक्का लगाया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन (10 ओवर में 59 रन) और टिम साउदी (10 ओवर में 73 रन) ने तीन-तीन विकेट लिए।
इसे भी पढ़ें :रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं
इसे भी पढ़ें :Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें
इसे भी पढ़ें :10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड
इसे भी पढ़ें :हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्लाई








