Kohramlive : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। कीवी टीम की जीत के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गया। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 236 रन बनाये और कीवी टीम को जीत के लिए 237 रन का टारगेट मिला।
न्यूजीलैंड ने जीत के लिये मिले 237 रन के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। वहीं, सेमीफाइनल में पहुंच गई। न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में 5 विकेट पर 240 रन बनाकर बांग्लादेश की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। कीवी टीम की जीत के साथ भारतीय टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहीं, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो गई। बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले कीवी गेंदबाज माइकल ब्रेसवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें








