Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड की लोकतांत्रिक धड़कन गढ़वा में चुनावी तैयारियों ने नया मोड़ ले लिया है। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 47 नये मतदान केंद्र बनाये गये हैं, ताकि हर वोटर तक लोकतंत्र का संदेश पहुंच सके। गढ़वा समाहरणालय सभागार में DC दिनेश कुमार यादव ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने साफ कहा कि “किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होने चाहिये। जरूरत पड़ने पर बूथों का विभाजन या पुनर्गठन किया जाये, ताकि हर वोटर को मिले सहज सुविधा।”
80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में पहले 455 मतदान केंद्र थे, अब बढ़कर 488 हो गये। इनमें 33 नये केंद्र शामिल हैं। 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले 502 मतदान केंद्र थे, अब संख्या 516 हो गये, जिनमें 14 नये बूथ जुड़ गये। बैठक में ईआरओ और एईआरओ के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और अपने सुझाव दिये। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुये कहा, “अब गांव की हर गली का वोट दिल्ली तक की आवाज बनेगा।”
इसे भी पढ़े :मां के सामने ही बेटी का कर दिया ये हाल, कांप गया कलेजा…
इसे भी पढ़े :साल का आखिरी सूर्यग्रहण कल, इनकी चमकेगी किस्मत, ये रहे सतर्क
इसे भी पढ़े :दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम, इस रोज तक बारिश… जानें




