Bihar : RCP सिंह ने बिहार में बीते 31 अक्टूबर को अपनी नई पार्टी ‘आप सबकी आवाज’ को लॉन्च किया था। आज उन्होंने ‘आसा’ के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी में लेफ्टिनेंट कर्नल कुमार सनातन उर्फ पंचम श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता का जिम्मा मिला है। वहीं प्रीतम सिंह को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मुकेश कुमार को राजस्थान, जितेन्द्र प्रसाद को महाराष्ट्र और शिशिर कुमार साह को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव आदि के नामों का भी ऐलान किया गया है। गौरतलब है कि बिहार में लेडी सिंघम के नाम से मशहूर IPS लिपि सिंह, RCP सिंह की बेटी हैं। वहीं उनकी दूसरी बेटी लता वकील हैं। यूपी कैडर के IAS RCP सिंह साल 2005 में CM नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान प्रमुख सचिव रह चुके हैं। JDU से उनका पुराना रिश्ता रह चुका है। दिसंबर 2020 में वे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वहीं जदयू ने साल 2022 में उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया। तब उन्होंने BJP का दामन थामा। लेकिन अब उन्होंने BJP से दरकिनार कर अपनी एक नई पार्टी बना ली है। साल 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं।

इसे भी पढ़ें :PM मोदी के रांची आने को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, रूट चार्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, चुनाव जीतने पर हर महिला को खटाखट 25 सौ रुपये…
इसे भी पढ़ें :सबसे अधिक झारखंड सरकार करप्ट, नोट गिनने की मशीन तक खराब हो गई : अमित शाह
इसे भी पढ़ें :PM मोदी कल झारखंड में, यहां करेंगे रोड शो और बाकी दो जगह…
इसे भी पढ़ें :बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड का मोस्ट वांटेड पुलिस कस्टडी में…
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा












