New Delhi : नई दिल्ली में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से आज भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के सचिव ने मुलाकात की। बैठक का मुख्य फोकस रहा 15वें वित्त आयोग का अनुदान शीघ्र जारी करना। दीपिका पांडेय ने साफ कहा कि “ग्राम पंचायतों को सशक्त करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अनुदान की अगली किस्त जल्द मिले, ताकि योजनाओं का सीधा लाभ गांव-गांव तक पहुंच सके।” उन्होंने कहा कि फंड जारी होते ही गांवों में विकास की रफ्तार बढ़ेगी, सड़कों, पानी, रोशनी और आधारभूत संरचनाओं में सुधार होगा।
बैठक में कई महत्वाकांक्षी प्रस्ताव रखे गये। जैसे ग्राम पंचायतों का सोलराइजेशन, सैटेलाइट आधारित दूरस्थ शिक्षा सुविधा, यूनिफाइड पंचायत डिजिटलाइजेशन, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 प्रशिक्षण एवं RGSA के तहत अतिरिक्त फंड सहायता। पंचायती राज मंत्रालय के सचिव ने कहा कि सकारात्मक पहल की जायेगी और झारखंड को पूरा सहयोग मिलेगा। बैठक में विभागीय सचिव मनोज कुमार, निदेशक (पंचायती राज, झारखंड) राजेश्वरी बी और भारत सरकार के Director (Capacity Building) विपुल उज्जवल सहित कई आला अधिकारी शामिल रहे।








