Palamu : “वर्दी सिर्फ सुरक्षा नहीं, संवेदना की पहचान भी है” – इस कथन को साकार किया पलामू की SP रीष्मा रमेशन ने, जब उन्होंने पुलिस परिवार के लिये एक अनूठा और सराहनीय कदम उठाया। आज पुलिस लाइन ग्राउंड, मेदिनीनगर एक अनोखे दृश्य का साक्षी बना। SP रीष्मा रमेशन की पहल और लायंस क्लब के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों पुलिसकर्मी और उनके परिजन लाभान्वित हुये। स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी जैसी नियमित जांचें की गईं, वहीं, नेत्र, दंत एवं अस्थि विशेषज्ञों की टीम ने भी अपनी सेवाएं दीं। एक डॉक्टर, एक प्रहरी के परिवार को सुकून दे रहा था। खुद SP रीष्मा रमेशन ने रक्तदान किया। उनका यह कदम एक प्रेरणा बन गया। महिला पुलिसकर्मी से लेकर थानेदार तक, कई ने बिना झिझक रक्तदान में भाग लिया। लायंस क्लब के प्रतिनिधियों ने इस आयोजन को “सार्वजनिक सेवा का सच्चा उदाहरण” बताते हुये भविष्य में भी सहयोग का वादा किया। समापन के अवसर पर SP ने कहा, “एक स्वस्थ प्रहरी ही समाज की असली सुरक्षा कर सकता है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे जवान और उनके परिवार स्वस्थ और जागरूक रहें।”
DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…
Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...
सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!
Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...
डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…
Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...
प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…
Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...
मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...




