spot_img

बेतला की धरती पर बाघों का नया बसेरा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की कांके रोड पर स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज एक अनोखा सपना आकार लेता दिखा। ये सपना जंगलों में नई जान डालेगा, वहीं, लातेहार की धरती पर बाघों की दहाड़ गूंजाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा। झारखंड के पहले टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का विस्तृत प्रेजेंटेशन CM हेमंत सोरेन को दिखाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना लातेहार के पुटूवागढ़ इलाके में प्रस्तावित है, जो Palamu Tiger Reserve (PTR) के बाहर लेकिन Betla National Park के नजदीक होगा। भूमि पहले ही चिन्हित कर ली गई है और तय मानकों के अनुरूप इसका निर्माण होगा।

आजीविका के नये रास्ते

इस सफारी प्रोजेक्ट के बन जाने से डाल्टनगंज, बरवाडीह और मंडल डैम के आसपास के ग्रामीणों को रोजगार और आजीविका के नये अवसर मिलेंगे। PTR के इको-टूरिज्म सर्किट, नेतरहाट से बेतला और केचकी होते हुये मंडल डैम तक को यह प्रोजेक्ट एक नई कड़ी से जोड़ेगा। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिये कि इस परियोजना में पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन विकास और स्थानीय युवाओं की भागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, झारखंड की पहचान को एक नई दिशा देने वाला कदम होगा। बाघों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी पंख लगेंगे।

प्रोजेक्ट की खास बातें 

  • झारखंड का पहला टाइगर सफारी प्रोजेक्ट
  • पुटूवागढ़ (लातेहार) में प्रस्तावित निर्माण
  • इको-टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
  • स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
  • बाघों और अन्य वन्यजीवों को नजदीक से देखने का सुनहरा मौका

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वाइल्डलाइफ परितोष उपाध्याय, फील्ड डायरेक्टर एस. आर. नाटेश, उप निदेशक प्रजेश जेना, कंसल्टेंट अशफाक अहमद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

Kohramlive : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की...

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...