Kohramlive desk: अपने प्लेटफॉर्म को सुविधाजनक बनाने के लिए Whatsapp रोजाना प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर एड करती रहती है। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स को वॉयस मैसेज भेजने से पहले उसे प्रीव्यू कर पाएंगे। एक तरह से ये अपडेट दरअसल ये देखने में आपकी मदद करेगा कि वॉयस मैसेज भेजने के लिहाज से सही है या नहीं। अगर सुनने पर सही ना लगे तो आप इसे डिस्कार्ड कर फिर से रिकॉर्ड कर पाएंगे। दरअसल, कई बार हम अपना वॉयस मैसेज रिकॉर्ड कर लेते हैं और उसे सेंड कर देते हैं, मगर कई बार अपने आसपास से आने वाली कई बेवजह की आवाज भी रिकॉर्ड हो जाती हैं, जो यूजर्स की छवि को धूमिल कर सकती हैं। ऐसी गलतियों से यह फीचर्स बचाता है।
वॉट्सऐप का ये प्रीव्यू फीचर इंडिविजुअल और ग्रुप चैट दोनों पर काम करेगा। साथ ही इसे सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए जारी किया गया है। यानी इसे यूजर्स एंड्रॉयड, iOS, वेब और डेस्कटॉप सभी जगह यूज कर पाएंगे।
WhatsApp पर काफी लोकप्रिय है वॉयस मैसेज
WhatsApp पर दुनियाभर में बहुत से यूजर्स वॉयस मैसेज का इस्तेमाल करते हैं, जो टाइपिंग में होने वाली गलतियों से भी बचाता है। कंपनी ने कहा कि वॉयस मैसेज की मदद से दोस्त और परिजन और करीब आते हैं। यह फीचर्स टेक्स्ट और वॉयस कॉलिंग से काफी अलग है। चैट बॉक्स में दिए गए माइकन के आइकन पर क्लिक करके वॉयस को रिकॉर्ड कर सकते हैं और सेंड पर क्लिक करके उसे भेज सकते हैं।
वॉयस मैसेज का प्रीव्यू कैसे देखें
- ग्रुप चैट या किसी एक व्यक्ति की चैट को ओपेन करें।
- इसके बाद माइक्रोफोन के विकल्प पर क्लिक करें, उसके बाद ऊपर की तरफ स्लाइड करें और हैंड फ्री रिकॉर्डिंग को लॉक करें।
- इसके बाद बोलना शुरू करें, जब आपका मैसेज पूरा हो जाए तो स्टॉप पर क्लिक करें।
- इसके बाद प्ले का ऑप्शन नजर आएगा, जिसपर क्लिक करके आप प्रीव्यू को सुन सकते हैं।
- वॉयस मैसेज में किसी भी तरह ही परेशानी या संदेश पूरा न होने पर उसे ट्रैश कर सकते हैं. या फिर उसे आगे सेंड कर सकते हैं।
वॉयस मैसेज को स्पीड में कैसे सुनें
- इसके लिए किसी भी प्राप्त वॉयस मैसेज पर क्लिक करें।
- उसके बाद जब मैसेज प्ले हो जाएगा तो 1X उस पर क्लिक करके यूजर्स वॉयस मैसेज के प्लेबैक की स्पीड में इजाफा कर सकते हैं, जो 1.5x और 2x हैं।
इसे भी पढ़ें : मुंबई लौटे विक्की-कैट, मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा… बेहद खूबसूरत दिखीं कैटरीना








