Kohramlive Desk : Netflix या अमेजन प्राइम में से एक ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन आपके पास होता ही है क्योंकि इन प्लेटफॉर्म्स पर लेटेस्ट फिल्में, टीवी शोज और सीरीज देखने को मिल जाती हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर भाषा का कोई बैरियर नहीं होता है। मतलब यह कि आप किसी भी भाषा की फिल्में देख सकते हैं। हालांकि इनका सब्सक्रिप्शन खरीदना कई बार महंगा पड़ जाता है। अब आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि एक प्लेटफार्म ऐसा है, जिस पर इन दोनों ही लीडिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है, वह भी सालों साल तक।
कौन सा है यह प्लेटफार्म
अगर आपको लग रहा है कि यह कौन सा सब्सक्रिप्शन है, जिस पर फ्री में सालों तक आपको अमेजन और नेटफ्लिक्स की फिल्में देखने का मौका मिलेगा, तो आपको कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। दरअसल पिकाशो नाम का एक ऐप है, जो गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। इस ऐप पर आपको फ्री में फिल्में देखने का मौका मिलता है। ना सिर्फ नेटफ्लिक्स, बल्कि अमेजन प्राइम समेत जितने भी टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं, बल्कि सभी की फिल्में इस प्लेटफार्म पर मौजूद है। इस प्लेटफार्म पर फिल्में देखने के लिए आपको कई बार लंबे ऐड भी देखने पड़ते हैं और यही इसकी एकमात्र खामी है।
ऐप को डाउनलाड करते समय बरतें सावधानी
अगर आप इस ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं तो आपको काफी सावधानी बरतनी चाहिए। इन एप्स पर भरोसा कर पाना थोड़ा मुश्किल रहता है। ऐसे में आपको उस स्मार्टफोन में यह ऐप चलाना ही नहीं है, जिसमें आपके सभी अकाउंट की डिटेल मौजूद हो। इससे आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :रेलवे ट्रैक पार कर रही थी महिला… फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें : 20 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : 25 करोड़ का सांप नीलांचल एक्सप्रेस में कर रहा था सफर, क्या बोले थानेदार…सुनें
इसे भी पढ़ें :अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपनानी पड़ेगी पुरानी परंपरा : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :जम्मू में दबोचा गया अलकायदा का एक आतंकी, ग्रेनेड बरामद










