spot_img

बिना बैंडबाजे के 17 मिनट में हो गई शादी, दूल्हे ने दहेज में ली ये अनोखी चीज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

TRENDING : चट मंगनी, पट व्याह जैसी कहावत तो हम अक्सर सुनते आए हैं, पर 17 मिनट में शादी संपन्न हो जाए तो आश्चर्य होना स्वभाविक है। जी हां, यूपी के शाहजहांपुर में ऐसा हुआ है। 17 मिनट में हुई यह अनोखी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय तो बनी ही है, इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि दूल्हे ने दहेज में क्या लिया। यह अनोखी शादी पटना देव काली मंदिर में हुई, जिसमें न बैंडबाजा था, न बाराती। ससुराल वालों के बहुत कहने पर दूल्हे ने दहेज के रूप में रामायण स्वीकार की।

Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…

मंदिर की सात परिक्रमा कर दूल्हा-दुल्हन ने लिये सात फेरे

इस शादी में घर के कुछ सदस्यों के बीच दूल्हा-दुल्हन ने मंदिर की सात परिक्रमा कर फेरे लिये और हो गई शादी। गौरतलब है कि थाना कलान क्षेत्र के गांव सनाय के रहने वाले पुष्पेंद्र दुबे जो गांव में शिक्षण संस्थान चलाते हैं, उनकी शादी हरदोई की प्रीति तिवारी के साथ तय हुई थी। पुष्पेंद्र ने बारात के तामझाम करने और दहेज के लिए पहले से इनकार कर दिया था, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के बीच गुरुवार को तय मुहूर्त पर कुछ रिश्तेदारों के साथ पटना देव कली स्थित शिव मंदिर में विवाह की सारी रस्में पूरी की गई।



Read More :चितरंजन रेल कारखाने के स्टाफ की गोली मारकर हत्या

अनावश्यक खर्च और दहेज से बचें

पुष्पेंद्र और प्रीति का कहना है कि हम लोग चाहते हैं कि अन्य युवा भी इस तरह से शादी कर अनावश्यक खर्च और दहेज से बचें। फिलहाल उनके इस कदम की सभी लोगों ने सराहना की है।

Read More :गढ़वा में मिला 22 साल के युवक का शव, दोस्तों संग देखने गया था ऑर्केस्ट्रा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...