spot_img

पानी को तरसते मोहल्ले, टैंकर बना मजबूरी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सर्द हवा बदन को जमा रही है, लेकिन वार्ड 34 के लोगों को पानी की कमी है। विद्यानगर, गंगानगर, यमुनानगर, कृष्णा नगर और बजरा, इन मोहल्लों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों के लिये हर सुबह की शुरुआत एक ही सवाल से होती है, आज पानी मिलेगा या नहीं? ITI बस स्टैंड के पास पानी की टंकी बनकर खड़ी है, मोहल्लों में पाइपलाइन भी बिछ चुकी है, लेकिन स्थायी जलापूर्ति अब तक केवल फाइलों में बह रही है, जमीन पर नहीं। नल आज भी खामोश हैं। स्थायी आपूर्ति न होने से लोग नगर निगम के टैंकरों पर निर्भर हैं। कभी टैंकर देर से आता है, कभी पानी ही कम पड़ जाता है। ठंड के मौसम में लोग सुबह-सुबह और देर शाम बाल्टी-डिब्बा लेकर लाइन में लगते हैं। बच्चे स्कूल से पहले, बुजुर्ग कांपते हाथों से पानी ढोने को मजबूर हैं। कई परिवारों में पानी की चिंता ने दिनचर्या बिगाड़ दी है। नहाना, खाना, साफ-सफाई, हर काम पानी के इंतजार से जुड़ गया है। ठंड में यह संकट और भी बेरहम हो गया है। पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा ने इस पीड़ा को आवाज दी है। उन्होंने सैकड़ों परिवारों के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा और तत्काल स्थायी जलापूर्ति की मांग की। अरुण कुमार झा ने मीडिया से कहा कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठे, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। पानी जीवन है, इसे टालना खतरे से खाली नहीं।

Water problem in Ward No. 34 of Ranchi many families written letter to CM Hemant soren

नगर निगम का कहना है कि तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होते ही नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी। फिलहाल वार्ड 34 के लोग ठंड और प्यास के बीच राहत की आस लगाये बैठे हैं।

water-problem-in-ward-no-34-of-ranchi-many-families-written-letter-to-cm-hemant-soren

Water problem in Ward No. 34 of Ranchi many families written letter to CM Hemant soren

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...