spot_img
spot_img
spot_img

NEET PG 2021 : नीट पीजी के आवेदकों को बड़ी राहत, 30 मार्च तक है मौका,जानें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से नीट पीजी 2021 की परीक्षा के आवेदकों के लिए यह एक बड़ी राहत है। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु फीस जमा करने के लिए आवेदन शुल्क भुगतान विंडो पुन: खोल दी गई है। ऐसे अभ्यर्थी जो पहले फीस जमा नहीं कर पाए थे, वे अब मंगलवार, 30 मार्च, 2021 को दोपहर तीन बजे तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर अपना रजिस्ट्रेशन कार्य पूरा कर सकेंगे। 

जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया था, वह नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि जिन आवेदकों ने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो वे भी अब करवा सके। 

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में तस्वीर, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को सही करने अथवा संपादित करने के लिए विंडो 02 अप्रैल से 04 अप्रैल, 2021 के लिए खोली जाएगी। नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल, 2021 को जारी किए जाएंगे। जबकि परीक्षा का परिणाम 31 मई, 2021 को घोषित किया जाना प्रस्तावित है। नीट पीजी 2021 शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए MD/MS जैसे PG मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता सह प्रवेश परीक्षा है। देश में विभिन्न मेडिकल कॉलेज /विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के अंतर्गत मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET PG  का स्कोर योग्यता अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की वेबसाइट देखें या नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट – पोस्ट ग्रेजुएट (NEET-PG) परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत इंर्फोमेशन बुलेटिन यानी आधिकारिक अधिसूचना इस सीधे लिंक के माध्यम से डाउनलोड करें। नीट पीजी परीक्षा 2021 के लिए सीधे आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...