spot_img
spot_img

शादी की बात पर शरमाये Neeraj Chopra, बताया चाहिए कैसी लड़की

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : अब तक कई इंटरव्यू में गोल्डन बॉय Neeraj Chopra से यह सवाल किया जा चुका है कि आखिर वो शादी कब करने वाले हैं। हालांकि देर-सवेर गोल्डन बॉय ने इस सवाल का जवाब फैंस को दे ही दिया।

नीरज चोपड़ा जल्द ही डांस प्लस 6 शो में नजर आने वाले हैं।  इसके प्रोमो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शो को होस्ट कर रहे राघव जुयाल फीमेल फैंस की तरफ से ये सवाल पूछ रहे हैं कि नीरज चोपड़ा के साथ अपनी कुंडली कैसे मैच कराएं। ये सवाल सुनकर नीरज थोड़ा शरमा गए और हंसी में टालते हुए बोले कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

हालांकि सवालों का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा।  शो के जज पुनीत पाठक ने नीरज से कहा कि सारी लड़कियों की तरफ से मैं आपसे एक सवाल करना चाहता हूं कि आपको किस टाइप की लड़की पसंद है? इस सवाल पर वहां बैठे सभी कंटेस्टेंट मुस्कुराने लगे और दिलचस्पी के साथ नीरज के ‘गोल्डन वर्ड्स’ का इंतजार करने लगे।

नीरज जवाब देते, इससे पहले ही राघव ने उनकी तरफ से मजाक में कहा- ‘जेवलिन जैसी’।  इस पर नीरज ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘नहीं-नहीं इतनी लंबी का क्या करेंगे।  वो तो बहुत लंबी हो जाएगी। ‘ नीरज ने आगे कहा, ‘फिलहाल तो ऐसा कुछ नहीं है।  लेकिन एक खिलाड़ी होने के नाते मैं चाहता हूं कि वो एक खिलाड़ी हो।  अपने काम पर फोकस रखती हो और दूसरों की रिस्पेक्ट करती हो। वो परिवार का सम्मान करने वाली हो। ‘

बता दें कि अपनी फीमेल फैंस से भी गोल्डन बॉय को खूब अंटेशन मिल रही है। इंडिया टुडे मैगजीन ने अपने कवर पेज पर नीरज चोपड़ा को जगह दी है। उन्होंने खुद इंटाग्राम पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। अमेरिकी एक्ट्रेस सामंथा स्टीफन ने नीरज चोपड़ा की इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें

Bihar : भारतीय टीम का भरोसेमंद तेज गेंदबाज आकाशदीप...

फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

Kohramlive : भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का...