Dhanbad : झारखंड में NDA गठबंधन प्रचंड विजय की ओर है। परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले INDIA गठबंधन को हर तरफ जनता नकार रही है। झारखंड में भी इनका सूपड़ा साफ होना तय है। जेएमएम और कांग्रेस का चरित्र एक समान है। उक्त बातें AJSU सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कही। सुदेश महतो आज यानी रविवार को बाघमारा के पानी टंकी मैदान में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे।
सुदेश महतो ने कहा कि INDIA गठबंधन परिवारवाद का गठबंधन है। इनकी प्राथमिकता राज्य और राष्ट्र का विकास नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों को CM और PM बनाने की है। ED, CBI जैसी एजेंसियां इनके भ्रष्टाचार को जनता के सामने लगातार उजागर कर रही हैं। संविधान की दुहाई देकर और अपने मेनिफेस्टो में कभी न पूरा हो पाने वाले वादों से यह लोग जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में इन्होंने राज्य के प्रति अपने एक भी संकल्प को पूरा नहीं किया। युवाओं को न नियोजन मिला, न ही बेरोजगारी भत्ता। महिलाओं को 8500 रुपये महीने देने की बात करने वाली कांग्रेस पहले राज्य के युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के अपने वादे को पूरा करे।
सुदेश महतो ने कहा कि राज्य की सभी 14 सीटों पर बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है। इसी के तहत गिरिडीह लोकसभा सीट से भी पिछली बार की तुलना में हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे। जीत के प्रतिशत को बढ़ाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। हर एक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में दृढ़संकल्पित होकर मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस दौरान माले नेता अमरदीप महतो और समाजसेवी अरुण महतो के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आपके साथ आने से गिरिडीह की जनता की सेवा करने के हमारे लक्ष्य को बल मिलेगा। सबके साथ और अनुभव से इस लोकसभा चुनाव में हम बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…








