spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

NCB का बड़ा एक्शन : अवैध फार्मा कंपनी पर मारा छापा, 3.71 करोड़ कैश जब्त

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : हैदराबाद की एक अवैध फार्मेसी कंपनी पर NCB ने बड़ा एक्शन लिया है। NCB ने 3.71 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। इसके साथ ही एक आरोपी को अरेस्ट किया है। संघीय एंटी-नारकोटिक्स एजेंसी ने अवैध रूप से दवाओं की बिक्री करने के मामले में जेआर इन्फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक फार्मेसी कंपनी में कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के बारे में NCB ने रविवार को जानकारी दी।  NCB के उप महानिदेशक (संचालन) संजय कुमार सिंह ने कहा कि अवैध फार्मेसी कंपनी में छापे की कार्रवाई के दौरान 3.71 करोड़ रुपये नकद, मादक पदार्थ, कई लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बरामद किए गए हैं।  बताया जा रहा है कि इन गैजेट के जरिए अवैध ऑनलाइन फार्मेसी का धंधा किया जाता  था।

NCB ने कहा कि जेआर इन्फिनिटी के कर्मचारी संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों में ईमेल और VOIP (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) पर कस्टमर्स से संपर्क करते थे और मादक दवाओं की बिक्री करते थे। संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक बार जब ग्राहक उत्पाद और कीमत पर सहमत हो जाता था तो कंपनी के कर्मचारी ग्राहकों का नाम, पता, ईमेल आईडी आदि जानकारी एकत्र कर लेते थे। बाद में पेमेंट की लिंक शेयर की जाती थी। ग्राहकों को पेमेंट के लिए कई ऑप्शन दिए जाते थे। इसमें अकाउंट ट्रांसफर, क्रेडिट कार्ड, पे-पल, बिटकॉइन आदि शामिल थे। NCB के अधिकारी के मुताबिक ग्राहक की ओर से भुगतान की पुष्टि होने पर जेआर इनफिनिटी अमेरिका और अन्य देशों में फार्मा दवाओं को अवैध रूप से डिस्पैच करता था। एजेंसी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ने भारत से अमेरिका और अमेरिका में एक हजार से अधिक अवैध डायवर्जन और ड्रग्स की शिपमेंट की थी।

इसे भी पढ़ें :रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी, देखिये क्‍या कर रहे SP…

इसे भी पढ़ें :टीचर बाप की घिनौनी हरकत का बेटी ने बनाया वीडियो, सबूत लेकर पहुंची, देखें…

इसे भी पढ़ें :डॉ समीर को धमकाने वालों का धनबाद पुलिस ने क्‍या किया, देखें…

इसे भी पढ़ें :जंगल बचाने वाले के साथ ग्रामीणों ने क्‍या किया, देखें…

इसे भी पढ़ें :IAS के ठिकानों पर रेड, मिला इतना कैश कि मंगानी पड़ी…

इसे भी पढ़ें :

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...